Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन

क्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 30, 2020 12:48 pm IST, Updated : Dec 30, 2020 12:59 pm IST

हाल ही में कई बड़े बॉलीवुड स्टार को राजस्थान की तरफ जाते हुए देखे जा रहे हैं। एक तऱफ रणबीर कपूर अपने परिवार और आलिया भट्ट के साथ राजस्थान पहुंचे हैं वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी जयपुर पहुंचे हैं।

क्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH क्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन

हाल ही में कई बड़े बॉलीवुड स्टार को राजस्थान की तरफ जाते हुए देखे जा रहे हैं। एक तऱफ रणबीर कपूर अपने परिवार और आलिया भट्ट के साथ राजस्थान पहुंचे हैं वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी जयपुर पहुंचे हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर भी जल्द ही यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि बड़े स्टारों की एक जगह पर मौजूदगी का कारण रणबीर -आलिया भट्ट की सगाई है। खबर आ रही थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक क्लोज सेरेमनी ने रणथंबोर में न्यू ईयर के मौके पर सगाई करने जा रहे हैं।

अब रणधीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। रणधीर कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि रणबीर और आलिया की सगाई की खबरें गलत है। अगर ऐसी कोई बात होती मैं और पूरा कपूर परिवार वहां होता। आलिया और रणबीर वहां नए साल के जश्न के मौके पर गए है। सगाई की खबरें गलत है।

क्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन
Image Source : YOGEN SHAHक्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन

आपको बता दें कि सुबह दीपिका और रणवीर सिंह जब एयरपोर्ट पर स्पाॉट किए गए। कुछ समय बाद दीपिका औऱ रणवीर सिंह के साथ साथ नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सब एक साथ जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे तो अफवाहें फैलनी शुरू हो गई कि सभी सेलेब आलिया रणबीर की सगाई के लिए जयपुर एकत्र हो रहे है।

क्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन
Image Source : INSTAGRAM/RANBIRALIAFANPAGEक्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन

आपको बता दें कि जल्द ही रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा है कि इस जोड़ी की शादी हो गई होती लेकिन ऋषि कपूर के निधन के चलते ये शादी नहीं हो पाई।

क्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन
Image Source : YOGEN SHAHक्या राजस्थान में सगाई कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? रणधीर कपूर का आया रिएक्शन

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement