1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने बेटी आदिरा के लिए किया ऐसा फैसला

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने बेटी आदिरा के लिए किया ऐसा फैसला

 Published : Dec 20, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 03:05 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी ने बताया है कि वह और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने निर्णय लिया है कि उनकी बेटी आदिरा लाइम लाइट से दूर रहे और सामान्य जीवन जीए।

adira- India TV Hindi
adira

मुंबई: अक्सर स्टारकिड्स भी अपने परिवाजनों की तरह लाइमलाइट में बने रहते हैं। आम लोगों का मानना है कि फिल्मी सितारों के बच्चे काफी हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल जीते हैं। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी ने बताया है कि वह और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने निर्णय लिया है कि उनकी बेटी आदिरा लाइम लाइट से दूर रहे और सामान्य जीवन जीए। रानी ने अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "यह निर्णय मैंने और मेरे पति ने मिलकर लिया है। मुझे लगता है मेरे पति बहुत ही एकांत प्रिय व्यक्ति होने की वजह से चाहते हैं कि आदिरा एक सामान्य जीवन व्यतीत करे।"

उन्होंने कहा, "अपने आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए, हमें हमेशा यह चिंता रहेगी कि हमारी बच्ची क्या कर रही है? कैसे कर रही है? इसके लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होगी" रानी और आदित्य ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल, 2014 में इटली में शादी कर ली थी।

फिल्म 'मर्दानी' के बाद एक बाद सुनहरे पर्दे पर फिल्म 'हिचकी' से उनकी वापसी हो रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'हिचकी' का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा ने किया है। यह फिल्म अगले साल 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन