1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कजाकिस्तान में भी धमाल मचाने को तैयार है रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’, दिन होगी रिलीज

अब कजाकिस्तान में भी धमाल मचाने को तैयार है रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’, दिन होगी रिलीज

 Published : Aug 21, 2018 03:14 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 03:14 pm IST

रानी मुखर्जी के अभिनय से सजी फिल्म ‘हिचकी’ पिछले दिनों देशभर के दर्शकों के बीच खूब धूम मचा चुकी है। अब उनकी यह फिल्म अन्य देशों में भी धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक रानी मुखर्जी की 'हिचकी' कजाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है।

Hichki- India TV Hindi
Hichki

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के अभिनय से सजी फिल्म हिचकी पिछले दिनों देशभर के दर्शकों के बीच खूब धूम मचा चुकी है। अब उनकी यह फिल्म अन्य देशों में भी धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक रानी मुखर्जी की 'हिचकी' कजाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 20 सितंबर को प्रदर्शित होगी। इसे रूसी भाषा में डब किया जाएगा। निर्माताओं के मुताबिक, यह कजाकिस्तान में 15 स्क्रीनों पर रिलीज होगी। देश में वर्ष 2015 के बाद यह हिंदी फीचर फिल्म की सबसे बड़ी रिलीज है।

रानी इसे अद्भुत मानती हैं कि फिल्म अपनी सार्वभौमिक कहानी के कारण विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं में रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा, "'हिचकी' समाज का प्रतिबिंब है और इस बात का प्रतिबिंब है कि हम सभी की कमजोरियां क्या हैं और हमें दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिए उन पर काबू पाने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "यह बाधाओं पर जीतने के लिए हर व्यक्ति के दृढ़ संकल्प, ध्यान और सकारात्मक भावना के बारे में बात करती है। मुझे खुशी है कि इसका मूल संदेश दुनियाभर में दर्शकों के साथ गूंज रहा है। मुझे फिल्म पर गर्व है और आभारी है कि लोग इसका आनंद ले रहे हैं।" यह फिल्म कजाकिस्तान में रिलीज होने से पहले 6 सितंबर को रूस में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन