1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर- आलिया की 'गली बॉय' अब जापान में होगी रिलीज

रणवीर- आलिया की 'गली बॉय' अब जापान में होगी रिलीज

 Published : Sep 08, 2019 02:35 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 02:39 pm IST

फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' जिसका प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और मेलबॉर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड भी जीता था।

रणवीर सिंह- आलिया भट्ट- India TV Hindi
रणवीर सिंह- आलिया भट्ट

नई दिल्ली: फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' जिसका प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और मेलबॉर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड भी जीता था, अब यह अक्टूबर में जापान में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस खबर से उत्साहित रणवीर ने कहा, "जापान में 'गली बॉय' रिलीज हो रही है और मैं इसके लिए बहुत खुश और गौरवान्वित हूं। मैं कभी जापान गया नहीं, लेकिन उगते हुए सूरज के इस देश के बारे में बेहद खूबसूरत व अच्छी चीजें जानी हैं, सुनीं हैं और देखी हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं किसी दिन वहां जाने की उम्मीद करता हूं। 'गली बॉय' जापान में रिलीज हो रही है और यह हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व का पल है जिन्होंने इस फिल्म पर काम किया है कि हमारी फिल्म अब जापान में दिखाई जाएगी और हमें उम्मीद है कि आप सब इसे देखेंगे और पसंद करेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन