1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा 'भाभी', वीडियो वायरल

रणवीर सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा 'भाभी', वीडियो वायरल

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2019 09:17 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 09:17 am IST

रणवीर हाल ही में एक हाई प्रोफाइल शादी में डांस करने के लिए दिल्ली में थे। जहां उन्होंने लोकप्रिय मेकअप कलाकार गुनीत विर्दी को 'भाभी' कहकर बुलाया।

Ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM

कुछ ही स्टार ऐसे होते हैं, जो रणवीर सिंह की तरह दर्शकों का ऑफ स्क्रीन भी मनोरंजन कर पाते हैं। इस बात को अभिनेता ने एक बार फिर साबित कर दिया है। रणवीर हाल ही में एक हाई प्रोफाइल शादी में डांस करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे। बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जहां रणवीर अपने हिट गानों 'राम-लीला' फिल्म के गाने 'ततड़-ततड़' और 'सिम्बा' के 'आंख मारे' पर अपनी अदाओं का जलवा दिखा रहे हैं।

हालांकि, जो वीडियो प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है, वह वास्तव में डांस प्रदर्शन का नहीं है, बल्कि यह एक क्लिप का है, जिसमें रणवीर लोकप्रिय मेकअप कलाकार गुनीत विर्दी को 'भाभी' कहते हुए दिखाई देते हैं।

गुनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जब रणवीर सिंह आपको भाभी कहे, तब समझ लीजिए, दिल के अरमां आंसुओं में बह गए।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन