मुंबई: फिल्म 'राम-लीला' के राम मतलब रणवीर सिंह आज 30 वर्ष के हो गए हैं और इस दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने लंडन का रुख किया है।
गर्लफ्रेंड दीपिका पादूकोण और अपने परिवार के साथ रणवीर लंडन के लिए रवाना होते हुए देखे गए थे। हिंदी सिनेमा में 'बैंड बाजा बारात' से शुरुआत करने वाले रणवीर को बॉलीवुड ने शुभकामनाएं दी है। रोमांटिक-हास्य फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010) से के बाद वह 'लुटेरा', 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' और 'गुंडे' में नजर आए। हाल में वह जोया अख्तर निर्देशित 'दिल धड़कने दो' में भी दिखे।
पेश है, जन्मदिन पर उन्हें सिनेहस्तियों से मिली शुभकामनाएं :
-अर्जुन कपूर : जन्मदिन की बधाई हो बॉलीवुड के पोर्टेबल चार्जर, हिंदुस्तान की एनर्जी ड्रिंक, नटखट नखरीला न्यूटेला।
-आयुष्मान खुराना : जन्मदिन मुबारक हो मिस्टर एनर्जी! सुपरस्टार! आपकी संभावित ऊर्जा, गतिज ऊर्जा और चुंबकीय ऊर्जा में तब्दील हो गई है।
-शानू शर्मा : और यह पैदा हो गए। मुझे तुमसे प्यार है। भगवान भला करे। अच्छा पढ़ो और नीचे देखो। तुम मेरे राजा हो।
-अदिति राव हैदरी : जन्मदिन की बधाई हो फुर्तीले खरगोश!
-परिणिति चोपड़ा : मेरे पहले हीरो, मेरे भाषाई साथी, मेरे लालच को जन्मदिन मुबारक हो। इस बंदे रणवीर सिंह भवनानी से प्यार है।