1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावती' में अलाउद्दीन खिलजी के लुक में बेहद खौफनाक दिख रहे हैं रणवीर सिंह

'पद्मावती' में अलाउद्दीन खिलजी के लुक में बेहद खौफनाक दिख रहे हैं रणवीर सिंह

 Published : Oct 03, 2017 08:48 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 03:08 pm IST

'पद्मावती' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का लुक जारी किया गया था। हालांकि अब रणवीर सिंह का भी बेहद दमदार लुक सामने आ गया है।

Padmavati- India TV Hindi
Padmavati

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी  फिल्म 'पद्मावती' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का लुक जारी किया गया था। दोनों ही सितारों का जबरदस्त लुक देखने के बाद फैंस में रणवीर सिंह के लुक को देखने की उत्सुकता और बढ़ गई। हालांकि अब इस इंतजार को खत्म करते हुए रणवीर सिंह का भी बेहद दमदार लुक सामने आ गया है। वैसे सोमवार 2 अक्टूबर को ही रणवीर ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी, "कल सुबह आएंगे सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी" और अपने वादे के अनुसार उन्होंने 3 अक्टूबर की सुबह ही 'पद्मावती' में अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी की लुक शेयर कर दिया।

गौरतलब है कि इस फिल्म में रणवीर को खलनयाक की भूमिका में देखा जाएगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब रणवीर नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले थे। इस लुक में उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल दिखाई दे रहे हैं। वैसे उनकी पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई थी। यह भी एक कारण था, जिसकी वजह से फैंस उनके इस लुक को देखने के लिए बेसब्र थे। रणवीर अपने इस लुक में वाकई बेहद खौफनाक दिखाआ दे रहे हैं।

इस पोस्टर में न सिर्फ उनके बाल और दाढ़ी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं बल्कि उनके चेहरे पर एक बड़ा सा चोट का निशान भी नजर आ रहा है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि रणवीर ने अपने किरदार में ढ़लने के लिए कड़ी मेहनत की है। खबरों के मुताबिक तो यह भी कहा जा रहा है कि रणवीर ने अपनी इस भूमिका को बखूबी निभाने के लिए कई दिनों तक खुद को अपने अपार्टमेंट में भी बंद रखा था। (आदित्य नारायण ने दी एयरलाइंस स्टाफ को धमकी, फिल्मकार अशोक पंडित ने की निंदा)

Padmavati
Padmavati

Padmavati
Padmavati

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन