1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता रणवीर सिंह की न्यूड फोटो वायरल, ट्विटर पर उड़ रहा है मजाक

अभिनेता रणवीर सिंह की न्यूड फोटो वायरल, ट्विटर पर उड़ रहा है मजाक

 Published : May 25, 2017 08:02 am IST,  Updated : May 25, 2017 09:58 am IST

अपने अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से चर्चा में रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की इस बार बिना कपड़ों की एक तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में रणवीर बाथटब में सिमटे नजर आ रहे हैं।

ranveer singh- India TV Hindi
ranveer singh

नई दिल्ली: अपने अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से चर्चा में रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की इस बार बिना कपड़ों की एक तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में रणवीर बाथटब में सिमटे नजर आ रहे हैं।

रणवीर के किसी फैन ने ट्विटर पर उनकी ये न्यूड तस्वीर शेयर की है। ट्विटर पर यह तस्वीर आते ही वायरल होने लगी। सब अपने हिसाब से फोटो के साथ कैप्शन लिख रहा है। कोई कह रहा है दीपिका के कान फिल्म फेस्टिवल जाने की वजह से रणवीर के पास कपड़ों की तंगी हो गई है, और दीपिका अपने ड्रेस भी नहीं दे पा रही हैं, तो एक ट्विटर यूजर ने रणवीर की फिल्म ‘बेफिक्रे’ का मजाक बनाते हुए लिखा, ‘बेफिक्रे’ देखने के बाद रणवीर सिंह। एक ट्विटर यूजर ने तो लिख दिया, लागा चुनरी में दाग।

इससे पहले भी रणवीर की ड्रेस ने पुलिसवालों तक ये यकीन दिला दिया था कि ये कपड़े रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के घर से चोरी की है।

अभिनेता रणवीर सिंह आजकल संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म मे रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते दिखेंगे। इस कैरेक्टर के लिए रणवीर आजकल बीयर्ड लुक मे नजर आ रहे हैं। कल सचिन की फिल्म सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स के प्रीमियर पर रणवीर कुछ इस अंदाज में नजर आए।

SACHIN
SACHIN

रणवीर अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं, जरा इस तस्वीर पर गौर करिए।

ranveer
ranveer

आगे की स्लाइड में देखिए रणवीर की कुछ मजेदार तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन