1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावत' जैसी फिल्म बनाने के लिए साहस चाहिए : रणवीर

'पद्मावत' जैसी फिल्म बनाने के लिए साहस चाहिए : रणवीर

 Published : Feb 01, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 02:41 pm IST

रणवीर ने कहा कि खिलजी का किरदार निभाकर उन्हें कलाकार के रूप में ढलने में मदद मिली है।

रणवीर सिंह, पद्मावत- India TV Hindi
रणवीर सिंह, पद्मावत Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म 'पद्मावत' की सफलता से उत्साहित अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि इस तरह की फिल्म बनाने के लिए साहस की आवश्यकता है। रणवीर से मंगलवार को एक प्रशंसक ने सवाल-जवाबके सत्र में पूछा कि क्या वह कभी 'पद्मावत' जैसी कोई ऐतिहासिक फिल्म लिखेंगे या निर्देशन करेंगे?

उन्होंने कहा, "इस तरह की महत्वपूर्ण फिल्म का निर्देशन करने के लिए बहुत साहस चाहिए। मुझे लगता है कि इसमें कुछ वर्ष और लगेंगे, जब तक मैं दिग्गज संजय लीला भंसाली की तरह बहादुर और साहसी न बन जाऊं।"

'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी और जिम सर्भ जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अपने प्रदर्शन के बारे में रणवीर ने कहा, "मैं इससे बहुत खुश हूं। मैंने शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखा।"

रणवीर ने कहा कि खिलजी का किरदार निभाकर उन्हें कलाकार के रूप में ढलने में मदद मिली है। फिलहाल, अभिनेता जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'गुल्ली बॉय' के लिए तैयार हैं।

(​इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन