1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' अब एनिमेटेड वर्जन में

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' अब एनिमेटेड वर्जन में

 Published : Oct 13, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 10:17 pm IST

फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर कपूर बतौर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' अब एनिमेटेड वर्जन में- India TV Hindi
रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' अब एनिमेटेड वर्जन में Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सिम्बा' (2018) अब एनीमेशन में बन कर तैयार है। इस बात की पुष्टि मंगलवार को फिल्म के डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी ने दी। शेट्टी ने एनिमेटेड स्पिन-ऑफ शो 'स्मैशिंग सिम्बा' के टीजर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। यह शो इस साल दिवाली पर एक किड्स चैनल पर रिलीज होगा।

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "स्मैसिंग सिम्बा दहाड़ रहा है, माइंड इज ब्लोइंग! इस तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी बनने के इच्छुक किशोर के कारनामों में शामिल हों।"

फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर कपूर बतौर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन