1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हमेशा अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने वाले रणवीर सिंह को पसंद है ऐसे कलाकार

हमेशा अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने वाले रणवीर सिंह को पसंद है ऐसे कलाकार

 Published : Mar 21, 2018 05:11 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 05:11 pm IST

रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म में अपने किरदार के साथ कुछ अलग और नया करते हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पद्मावत' में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका से खूब तारीफें बटोरी थी। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘सिंबा’ को लेकर चर्चा में...

Ranveer Singh - India TV Hindi
Ranveer Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म में अपने किरदार के साथ कुछ अलग और नया करते हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पद्मावत' में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका से खूब तारीफें बटोरी थी। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘सिंबा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर को एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा 'गली बॉय' में स्ट्रीट रैपर और '83' में क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। अपने किरदारों के साथ प्रयोग करना रणवीर के लिए कोई नई बात नहीं है।

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में देसी अवतार से लेकर 'लुटेरा' में एक अंर्तमुखी की भूमिका निभाना और फिर 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में रौबदार किरदार निभाने तक रणवीर के बॉलावुड पोर्टफोलियों में विविधतापूर्ण किरदार शुमार रहे हैं। हाल ही में रणवीर ने बताया, "मैं उन कलाकारों को सबसे ज्यादा पसंद करता हूं, जिनमें विविधतापूर्ण किरदार निभाने के गुण और हर किरदार में खुद को ढाल लेने की क्षमता होती है। जैसे-हॉलीवुड अभिनेता डेनियल डे-लुइस और जॉनी डेप..ये मेरे बड़े नायकों में से हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह मुझे प्रेरित करता है, चुनौती देता है और यह मेरा निरंतर प्रयास है और मैं एक बहुमुखी कलाकार के रूप में पहचाने जाने की आकांक्षा रखता हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन