1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने कहा- यह साल मेरे लिए शानदार रहा

रणवीर सिंह ने कहा- यह साल मेरे लिए शानदार रहा

 Published : Dec 30, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Dec 30, 2018 05:26 pm IST

साल 2018 रणवीर सिंह के लिए बहुत खास रहा। साल की शुरुआत में उनकी फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई, जो सुपरहिट साबित हुई। साल खत्म होते-होते उनकी एक और फिल्म 'सिम्बा' रिलीज हुई, जिसे भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh Image Source : INSTAGRAM

साल 2018 रणवीर सिंह के लिए बहुत खास रहा। साल की शुरुआत में उनकी फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई, जो सुपरहिट साबित हुई। साल खत्म होते-होते उनकी एक और फिल्म 'सिम्बा' रिलीज हुई, जिसे भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं नवंबर में वह अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण संग शादी के बंधन में भी बंध गए। खुद रणवीर का मानना है कि यह साल प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरीके से उनके लिए अच्छा रहा।

रणवीर ने कहा, "यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय रूप से विनम्रता भरा क्षण है। एक कलाकार के रूप में, मैंने हमेशा प्रयोग करने की कोशिश की है और मुझे खुशी है कि मैं जो कंटेट चुन रहा हूं वह प्रशंसकों को भी अच्छा लग रहा है, जो मुझे हर बार स्क्रीन पर आते ही मेरी पिछली भूमिका से अलग देखना चाहते हैं।"

फिल्म 'पद्मावत' ने अपने पहले दिन में 19 करोड़ रुपये कमाई की थी और अब फिल्म 'सिम्बा' ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की - जो रणवीर की फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

उन्होंने कहा, "पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह अभूतपूर्व वर्ष रहा है और यह रिकॉर्ड सिनेमा में मेरी यात्रा को और भी मधुर बनाता है।"

रणवीर ने 'सिम्बा' के लिए रोहित शेट्टी का भी शुक्रिया अदा किया।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

दादा साहेब फालके पुरस्कार विजेता मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में निधन

राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी आज, संगीत सेरेमनी में 'बाहुबली' ने मचाया धमाल

पति के साथ स्विट्जरलैंड में इस खास अंदाज में न्यू ईयर एन्जॉय कर रही हैं प्रिंयका चोपड़ा

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन