1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, पोस्ट वर्कआउट तस्वीर भी की साझा

रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, पोस्ट वर्कआउट तस्वीर भी की साझा

 Published : May 19, 2020 08:48 am IST,  Updated : May 19, 2020 08:48 am IST

रणवीर ने खुद की एक बचपन की तस्वीर भी साझा की, जहां उन्हें सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान हल्क होगन की नकल करते हुए देखा जा सकता है। 

रणवीर सिंह- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM/RANVEERSINGH

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह लॉकडाउन के बीच खुद को फिट रख रहे हैं और उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अपने गठीले बदन पर इतराते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वह वर्कआउट सेशन के बाद अपने मसल्स प्रदर्शित कर रहे हैं। तस्वीर में वह पोनीटेल चोटी और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पर उन्होंने लिखा है, "गैन्जविल।"

रणवीर सिंह
Image Source : INSTAGRAM/RANVEERSINGHरणवीर सिंह

रणवीर ने खुद की एक बचपन की तस्वीर भी साझा की, जहां उन्हें सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान हल्क होगन की नकल करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने कमरे में हल्क के पोस्टर के साथ खुद की एक बचपन की तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जब हल्कमेनिया का असर आप पर छा जाए। हैशटैगमंडेफिलिंग एक पुरानी तस्वीर जब हैशटैगडब्ल्यूडब्ल्यूएफ जिंदगी थी। मेरी दीवार पर अमर हल्कहोगन की तस्वीर।"

रणवीर ने एक और तस्वीर शेयर की है-

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 

 

तस्वीर में रणवीर काले रंग की बेल्ट पहने और होगन की तरह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन