1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने अपने बचपन के प्यार का किया खुलासा, शेयर की फोटो

दीपिका ने अपने बचपन के प्यार का किया खुलासा, शेयर की फोटो

 Published : Apr 10, 2019 05:18 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 05:18 pm IST

दीपिका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर कर अपने प्यार का खुलासा किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दीपिका पादुकोण के बचपन का प्यार कौन था और अब उन्होंने इसका खुलासा क्यों किया है तो आपको बता दें कि दीपिका को बचपन में किसी और से नहीं बल्कि खाने से बेहद प्यार था और आज भी है।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: दीपिका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर कर अपने प्यार का खुलासा किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दीपिका पादुकोण के बचपन का प्यार कौन था और अब उन्होंने इसका खुलासा क्यों किया है तो आपको बता दें कि दीपिका को बचपन में किसी और से नहीं बल्कि खाने से बेहद प्यार था और आज भी है। दीपिका पादुकोण की फिटनेस देख कर यह कयास लगाये जा सकते हैं कि दीपिका फूडी हरगिज नहीं होंगी।लेकिन सच यह है कि दीपिका ने हमेशा यह बात कही है कि उन्हें काफी ब्लेस्ड बॉडी मिली है। चूंकि वह स्पोर्ट्स में हमेशा आगे रही हैं तो इस वजह से वह कभी मोटी नहीं हुई हैं।

दीपिका ने खुद यह बात स्वीकारी है कि वह बहुत फूडी हैं और उनके खाने का शौक आज भी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि वह और फूडी हो गई हैं। दीपिका ने ऐसे में ट्विटर पर अपने बचपन की एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह एक प्लेट लेकर कुछ खाने के लिए बैठी हैं और उनके साथ एक छोटे बच्चे भी हैं। अब इस तस्वीर को देख कर आप बिल्कुल कन्फ्यूजन में न आयें कि कहीं वह रणवीर तो नहीं। एक झटके में अगर आप तस्वीर देखें तो ऐसा सोच सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

दरअसल, यह दीपिका के बचपन की तस्वीर है। हां, इस तस्वीर पर रणवीर का कमेंट दिलचस्प जरूर है। दीपिका ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि मैं हमेशा से भूखी रही हूं। कुछ भी नहीं बदला। इस पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है कि हां, मैं इस बात का दावा कर सकती हूं कि वाकई में कुछ भी नहीं बदला है। बता दें कि दीपिका हमेशा खाने पीने की शौक़ीन रही हैं। अपनी फिल्मों की सफलता के बाद वह जब भी मीडिया के साथ जश्न करती हैं तो वहां भी वह खाने का जम कर लुत्फ़ उठाती हैं।

खासतौर से उन्हें साउथ इंडियन फ़ूड खाने से बेहद प्यार हैं। रणवीर के बारे में बता दें कि वह इन दिनों 83 तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी तरफ दीपिका अभी छपाक की शूटिंग दिल्ली में कर रही हैं।

ये भी पढ़े:

'बदला' की सक्सेस को नजरअंदाज करने पर अमिताभ बच्चन ने किया शाहरुख खान से सवाल, 'बादशाह' ने दिया ये जवाब

The Kapil Sharma Show: कीकू के जोक्स से शो के बीच नाराज हुई आलिया भट्ट, दिया ये रिएक्शन

वरुण धवन को कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर ज्यादा दिलचस्प लगती हैं, जाने क्यों

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन