1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के इस राज के बारे में नहीं जानते होंगे आप, रणवीर सिंह ने खुद कर दिया खुलासा

दीपिका पादुकोण के इस राज के बारे में नहीं जानते होंगे आप, रणवीर सिंह ने खुद कर दिया खुलासा

 Published : Oct 08, 2021 08:52 pm IST,  Updated : Oct 08, 2021 08:59 pm IST

रणवीर सिंह नए शो में एक होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। पहली बार होस्ट बनने जा रहे रणवीर सिंह इसका क्रेडिट दीपिका पादुकोण को दे रहे हैं।

Ranveer Singh - India TV Hindi
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के बारे में बताया कौन सा वो खास सीक्रेट? Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह की बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों को फैंस एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दीपिका, रणवीर की बेटरहाफ हैं और उन्हें हर संभव जरूरत पर उनकी मदद करती हैं। इस बारे में वह खुद कई बार बोल चुके हैं। अब उन्होंने दीपिका को लेकर कुछ ऐसा  कहा है जिसे सुनकर हर कोई इस कपल का दीवाना हो जाएगा. क्योंकि रणवीर की माने तो एक होस्ट के तौर पर उन्हें परफेक्ट बनाने के पीछे दीपिका का हाथ है।

रणवीर सिंह नए शो में एक होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। पहली बार होस्ट बनने जा रहे रणवीर सिंह इसका क्रेडिट दीपिका पादुकोण को दे रहे हैं। बतौर होस्ट के तौर पर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को निखारे और रचनात्मक रूप से उनके काम की आलोचना के लिए अभिनेता ने अपनी पत्नी की तारीफ की है। 'द बिग पिक्चर' के लॉन्च से पहले, रणवीर ने खुलासा किया कि कैसे दीपिका ने उन्हें शो का हिस्सा बनने में मदद की।

इसके साथ ही रणवीर ने कहा, ''दीपिका ने बतौर होस्ट बेहतरीन काम करने के लिए मुझे ढेर सारे सुझाव दिए हैं। वह हमेशा मेरी सबसे बड़ी विश्वासपात्र रही हैं, और मेरे लिए रचनात्मक आलोचना साझा करती हैं।'

इस बारे में बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, ''मैं वास्तव में आभारी हूं कि मेरे पास मेरे साथी के रूप में इतना तेज दिमाग है। उनके प्यार और समर्थन से, मैं निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम हूं।''

आपको बता दें कि जल्द ही रणवीर इस शो 'द बिग पिक्चर' से ओटीटी के साथ गेम शो में डेब्यू करने वाले हैं। इसका प्रीमियर 16 अक्टूबर को कलर्स, वूट और जियो टीवी पर होगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन