नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर में एक खास पहचान हासिल कर ली है। उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गोलियो की रासलीला- रामलीला' में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है। इसके बाद से ही वह न सिर्फ दर्शकों के बल्कि डायरेक्टर्स के पसंदीदा अभिनेता बन गए। वैसे रणवीर का रुझान बचपन से एक्टिंग की ओर रहा है। उनकी एनर्जी और चुलबुला अंदाज किसी को भी प्रभावित कर लेता है। आज रणवीर अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर दुनियाभर से उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं हासिल हो रही है।
अब रणवीर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो उनकी पहली एक्टिंग क्लास का है। इस वीडियों को वर्ष 2012 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसमें रणवीर के चेहरे पर काफी भोलापन नजर आ रहा है, लेकिन उनकी शरारतें उस समय भी वैसी ही दिख रही हैं जैसी अब हैं। इस वीडियो में जहां एक ओर सभी लोग एक जैसी एक्टिंग करते दिखे, तो वहीं दूसरी ओर रणवीर का नंबर आने पर वह कुछ अलग ही अपना करने लगे। इसके बाद पूरी क्लास में हंसने लगती है।
रणवीर ने इस वीडियो में चैक वाली शर्ट और ब्लू डेनिम जिंस पहनी हुई है। वैसे यट्यूब पर रणवीर के ऑडिशन की कई ऐसी वीडियो देखने को मिलेंगी जिसमें वह अपनी परफोर्मेंस से सभी को हैरान कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा वह 'गली बॉय' में भी नजर आने वाले हैं।