1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भंसाली से बोले रणवीर सिंह 'आपने मुझे मेरी पत्नी से मिला दिया', सुनकर दीपिका ने दिया ये रिएक्शन

भंसाली से बोले रणवीर सिंह 'आपने मुझे मेरी पत्नी से मिला दिया', सुनकर दीपिका ने दिया ये रिएक्शन

 Published : Mar 30, 2019 08:06 am IST,  Updated : Mar 30, 2019 08:06 am IST

रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से प्यार का इज़हार करने के लिए एक मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान संजय लीला भंसाली से अवार्ड लेते हुए उन्होंने दीपिका पादुकोण के लिए ऐसी बात कही जिससे ऑडियंस में बैठी दीपिका भी रो पड़ीं।

दीपिका पादुकोण एंड...- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण एंड रणवीर सिंह

रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से प्यार का इज़हार करने के लिए एक मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान संजय लीला भंसाली से अवार्ड लेते हुए उन्होंने दीपिका पादुकोण के लिए ऐसी बात कही जिससे ऑडियंस में बैठी दीपिका भी रो पड़ीं। रणवीर ने भंसाली से कहा कि ''आपने तो मुझे मेरी पत्नी से मिलवा दिया और आपसे क्या मांगू' इस बात पर दीपिका इमोशनल हो जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर आगे कहते हैं कि आपने मुझे मेरी लीला, मेरी मस्तानी से मिलवा दिया।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद बीते साल शादी कर ली थी। यह दोनों पहली बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। रणवीर, दीपिका से अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर, भंसाली का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल ये वीडियो जी सिने अवॉर्ड्स का है। इस वीडियो में स्टेज पर रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली खड़े नजर आ रहे हैं। इस बीच रणवीर, भंसाली से कहते हैं, 'आपने मेरेको मेरी वाइफ से भी मिला दिया और क्या मांगूगा मैं आपसे यार। लीला, अपनी मस्तानी, अपनी रानी से कर ली, सच में हीरो बन गया मैं तो यार।'

इस वीडियो में रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के अलावा दीपिका पादुकोण भी बैठी नजर आ रही हैं। जब रणवीर स्टेज से ये सब बातें बोलते हैं तो दीपिका पहले हंसती और बाद में उनकी आंखों में आंसू झलक आते हैं। दीपिका के साथ रणवीर भी अपनी बात कहते हुए भावुक हो जाते हैं।

इन दोनों ने पहली बार एक साथ बड़े परदे पर लाने वाले कोई और नहीं संजय लीला भंसाली ही हैं। साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। इस सीन में दीपवीर के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त यह दोनों इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', दूसरी 'फाइनडिंग फैनी', तीसरी साल 2015 में आई 'बाजीराव-मस्तानी' और चौथी बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन