1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने किया खुलासा, बनना चाहते हैं अक्षय कुमार जैसा अभिनेता

रणवीर सिंह ने किया खुलासा, बनना चाहते हैं अक्षय कुमार जैसा अभिनेता

 Published : Jul 14, 2018 09:08 am IST,  Updated : Jul 14, 2018 09:08 am IST

अक्षय कुमार ने अपने बेहतरीन अभिनय दर्शकों को खूब दीवाना है। आज वह इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों पलके बिछाए उनका इंतजार करते हैं। हालांकि बता दें कि अक्षय के चाहने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हैं।

Ranveer Singh wants to be like Akshay Kumar- India TV Hindi
Ranveer Singh wants to be like Akshay Kumar

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने बेहतरीन अभिनय दर्शकों को खूब दीवाना है। आज वह इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों पलके बिछाए उनका इंतजार करते हैं। हालांकि बता दें कि अक्षय के चाहने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हैं। हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि वह अक्षय कुमार जैसे अभिनेता बनना चाहते हैं। अक्षय ने कुछ समय पहले ट्विटर पर रणवीर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी और उन्हें डाइनामाइट करार दिया।

अक्षय ने लिखा, "रणवीर के लिए मेरे दिमाग में एक शब्द आता है और वह है डाइनामाइट। डाइनामाइट शख्सियत आपको हमेशा मुस्कुराहट से भर देती है। जन्मदिन की बधाई और आपका आने वाला साल धमाकेदार हो।" अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हाल ही में रणवीर सिंह ने लिखा, "जब मैं बड़ा हो रहा था तो अक्षय कुमार की तरह बनना चाहता था। सर, आपको प्यार।"

गौरतलब है कि अक्षय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर रणवी सिंह सिम्बा, 'गली ब्यॉय' और '83' जैसी फिल्मों की तैयारी में काफी व्यस्त चल रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन