1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन को फैन ने अगले जनम में शादी के लिए किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

रवीना टंडन को फैन ने अगले जनम में शादी के लिए किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

 Published : May 07, 2020 02:27 pm IST,  Updated : May 07, 2020 03:14 pm IST

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें फैन ने अगले जन्म में शादी के लिए प्रपोज किया है।

raveena tandon- India TV Hindi
रवीना टंडन Image Source : INSTAGRAM

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन में रवीना अपनी बेटी के साथ मस्ती करती रहती हैं। रवीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की पुरानी तस्वीर शेयर की है। रवीना की यह फोटो देख उनका फैन खुद को रोक नहीं पाया और उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

फैन ने रवीना की फोटो पर कमेंट किया- रवीना मैम क्या आप अगले जनम में मुझसे शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने इस कमेंट का मजेदार रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा- सॉरी यार 6 जनमों के लिए बुक हूं।

रवीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- थ्रोबैक.. जब गर्मी को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। मेरा दिल बर्फीले रिक्त स्थान का सपना देख रहा था, ढलानों और बर्फीले चाँद में नरम, ताजा बर्फबारी।

रवीना के फैन क्लब में रैपर बादशाह भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में एक चैट शो में बताया था कि उन्हें रवीना टंडन पर क्रश है।

वर्कफ्रंट की बात करें तों रवीना टंडन केजीएफ 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन