1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितिक-कंगना विवाद में रंवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी

रितिक-कंगना विवाद में रंवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी

 Published : Jun 08, 2016 11:44 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 11:45 pm IST

रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रहा विवाद अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में रवीना टंडन का नाम भी सामने आया है।

raveena- India TV Hindi
raveena

मुंबई: रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रहा विवाद अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इनके इस झगड़ें में कई बॉलीवुड सितारे भी उतरे। कोई कंगना का पक्ष लेता हुआ नजर आया तो कोई रितिक के समर्थन में दिखा। अब इस मामले में रवीना टंडन का नाम भी सामने आया है। रवीना ने कंगना और रितिक के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में कंगना का पक्ष लेने की खबरों के जवाब में कहा है कि वह 'किसी का पक्ष नहीं ले रही हैं।'

इसे भी पढ़े:- कंगना मामले में सिद्धार्थ की नाराजगी से विद्या ने किया इंकार

नेशनल अवार्ड जीतने वाली कंगना पर सोशल मीडिया में क्यों साधा गया निशाना

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से मिले सपोर्ट से खुश हैं कंगना रनौत

रवीना ने हाल ही में एक समाचार पत्र के लिए मेहमान लेखक के तौर पर ब्लॉग लिखा। यह लेख मुख्य रूप से किसी व्यक्ति के अपने हक के लिए लड़ने के संवैधानिक अधिकार पर था। हालांकि कई ऑनलाइन पोर्टल्स ने इसे गलत रूप में लेकर इसे कंगना के लिए रवीना का समर्थन बताया। रवीना ने जवाब में ट्विटर पर कहा कि वह किसी भी तरह से किसी का समर्थन नहीं कर रहीं।

उन्होंने लिखा, "वे सभी लोग जो इस बारे में फैसला सुना रहे हैं, मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने किसी को सही या गलत नहीं कहा। मैं साफ तौर पर कहती हूं कि मैं किसी भी व्यक्ति के सच को लेकर लड़ने के संवैधानिक अधिकार का समर्थन करती हूं।"

रवीना ने कहा, "किसी का भी पक्ष लिए बिना, जो भी झूठ का शिकार है, वह अपना पक्ष रख सकता है चाहे वह लड़का हो या लड़की।" कंगना और ऋतिक के बीच विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब दोनों ने एक दूसरे के खलाफ कानूनी नोटिस भेज दिए। दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक साक्षात्कार में कंगना ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि 'एक्स तवज्जो पाने के लिए मूर्खतापूर्ण हरकतें क्यों करते हैं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन