1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नच बलिए 9' के सेट पर रवीना टंडन को मिला बेस्ट गिफ्ट, पति ने रात 12 बजे केक के साथ दिया सरप्राइज

'नच बलिए 9' के सेट पर रवीना टंडन को मिला बेस्ट गिफ्ट, पति ने रात 12 बजे केक के साथ दिया सरप्राइज

 Published : Oct 26, 2019 08:53 am IST,  Updated : Oct 26, 2019 09:00 am IST

रवीना टंडन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थ डे पर उन्हें कई खास तोहफे मिले हैं।

Raveena Tandon special gift- India TV Hindi
Raveena Tandon special gift Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन नच बलिए 9 के सेट पर इमोशनल हो गईं। रवीना का पूरा परिवार उनका बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए नच बलिए 9 के सेट पर आया था। नच बलिए की जज रवीना टंडन 26 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। रवीना को सरप्राइज देने के लिए उनके माता-पिता, सास-ससुर और बेटियां सेट पर आीं थी। जब शनिवार का एपिसोड शूट किया जा रहा था।

अपने पिता को देखकर रवीना इमोशनल हो गईं। रवीना के पिता ने अपनी बेटी को चिड़ाते हुए बताया कि वह मैथ्स में बहुत वीक थीं। रवीना ने कहा- मैं टीम के इस भाव से इमोशनल हो गई हूं। इस शो पर हर कोई मुझे सपोर्ट करता है।  आप सभी अब मेरी फैमिली हैं और आज के दिन मुझे यह कहकर बहुत खुशी हो रही है कि मेरी पूरी फैमिली मेरे साथ है। इस सरप्राइज के लिए बहुत शुक्रिया।

रवीना ने कहा- यह मेरा अब तक का बेस्ट बर्थ डे है। मेरा माता-पिता, सास-ससुर पहली बार मेरे सेट पर आए हैं और यह बहुत ही स्पेशल है। इस दिन से बड़ा और कुछ नहीं हो सकता है। यह मेरी जिंदगी का बेस्ट टाइम है।

सिर्फ नच बलिए 9 के सेट पर ही नहीं बल्कि घर पर भी रवीना टंडन को सरप्राइज मिला। रवीना शूट के बाद जब रात को घर गईं तो उनके पति सरप्राइज के साथ केक लेकर खड़े थे।

Raveen tandon instagram story
Image Source : INSTAGRAMRaveen tandon instagram story

Raveen tandon instagram story
Image Source : INSTAGRAMRaveen tandon instagram story

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन