1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरमान जैन की शादी में फिक्स हुई छोटे भाई आदर जैन की शादी, कपूर खानदान को मिली छोटी बहू!

अरमान जैन की शादी में फिक्स हुई छोटे भाई आदर जैन की शादी, कपूर खानदान को मिली छोटी बहू!

 Published : Feb 04, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 06:46 pm IST

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में रीमा जैन को छोटे बेटे आदर के लिए भी मिल गई दुल्हन।

armaan jain wedding- India TV Hindi
आदर जैन के रिलेशनशिप को मिली मंजूरी।

ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन अनीसा मल्होत्रा के साथ 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। अरमान और अनीसा की शादी में अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, करण जौहर और कियारा आडवाणी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी में अरमान के छोटे भाई आदर जैन की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया भी पहुंची। कहा जा रहा है कि तारा सुतारिया के रूप में रीमा जैन ने अपनी छोटी बहू भी पसंद कर ली है।

शादी समारोह में तारा सुतारिया अलग ही अंदाज में दिखाई दीं और सभी की नजरें उन पर थी। पिछले दिनों तारा और आदर की डेटिंग की खबरें भी आ रही थी, ऐसे में तारा का कपूर खानदान की शादी में मौजूद होना इस बात की तस्दीक कर रहा था कि तारा को कपूर खानदान पसंद कर रहा है। इतना ही नहीं अरमान और अनीसा के लिए तारा सुतारिया ने गाना भी गाया।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारिया जैसे ही गाना गाकर स्टेज से नीचे उतरी तो रीमा जैन ने उन्हें गले से लगा लिया और कहा- आदर और तारा जल्द ही शादी करेंगे। साथ ही आदर से कहा- उन्हें भी अपने भाई की तरह शादी करके सैटल हो जाना चाहिए।

रीमा जैन की इस बात से जाहिर है कि आदर और तारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

शादी में तारा सुतारिया पेस्टर पिंक कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। साथ ही उन्होंने गजरा लगाकर बन बनाया हुआ था। शिमरी लहंगे में तारा सुतारिया बिलकुल परी की तरह दिख रही थी। वहीं करिश्मा और करीना कपूर भी बिलकुल शादी वाले लुक में परफेक्ट लग रही थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन