1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: इन फिल्मों में दिखा रेखा का बेहद बोल्ड अंदाज

Happy B’day: इन फिल्मों में दिखा रेखा का बेहद बोल्ड अंदाज

 Published : Oct 10, 2017 10:16 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 10:16 am IST

रेखा की अदाओं से तो शायद ही कोई बच पाया है। बीते दौर में उनकी खूबसूरती के चर्चे हर किसी जुबां रहते थे और आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आज रेखा के जन्मदिन के खास मौके पर हम उनके कुछ बोल्ड और बेबाक भूमिकाओं पर नजर डालेंगे।

rekha- India TV Hindi
rekha

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा की अदाओं से तो शायद ही कोई बच पाया है। बीते दौर में उनकी खूबसूरती के चर्चे हर किसी जुबां रहते थे और आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। जी हां अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ो लोगों के दिलों में राज करने वाली रेखा की खूबसूरती का आज भी कोई जवाब नहीं हैं। रेखा मंगलवार को अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आज भी वह जिस राह से गुजरती है लोगों की नजरें उन पर टिकी रह जाती हैं। 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मी भानूरेखा गणेशन उर्फ रेखा अपने अभिनय व अप्रितम सौन्दर्य के लिए पहचाना जाने वाला एक खूबसूरत नाम है।

एक ऐसा नाम जिसकी आंखों की मस्ती और अभिनय का जादू बड़े पर्दे पर खूब चला। रेखा की जिंदगी के सावन भादों में कई धूप छांव है जिसमें संघर्ष और सफलता की ऐसी दास्तां है जिसमें जिंदगी का असली सच छुपा हुआ है।रेखा उन अदाकाराओं में से एक हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। रेखा मे अपनी फिल्मों में भी खूब सफलता हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कई ऐसे बोल्ड किरदार पर्दे पर निभाए हैं, जिन्हें निभाना किसी भी अभिनेत्री के लिए आसान बात नहीं होती। (Happy Birthday रेखा: इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...)

शायद यही कारण है कि रेखा और उनके किरदार उनके फैंस के दिलों अब भी भुलाए नहीं जा सकते। आज रेखा के जन्मदिन के खास मौके पर हम उनके कुछ बोल्ड और बेबाक भूमिकाओं पर नजर डालेंगे। अगली स्लाइड में देखिए रेखा की बोल्ड अवतार फिल्में:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन