1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स में खुलासा, सुशांत की बहन, पिता और महेश भट्ट से हुई थी बात

रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स में खुलासा, सुशांत की बहन, पिता और महेश भट्ट से हुई थी बात

 Published : Aug 07, 2020 11:48 am IST,  Updated : Aug 07, 2020 03:10 pm IST

रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल भी सामने आ चुकी है, जिसमें महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत का खुलासा हुआ है।

 Rhea Chakraborty call details - India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स आई सामने Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। हाल ही में उनकी कॉल डिटेल्स सामने आई थी। अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल भी सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत की थी। 

रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल में खुलासा हुआ है कि उनकी सुशांत के पिता से 18 मिनट 12 सेकेंड बात हुई। भाई से 17 मिनट 49 सेकेंड की बात, सुशांत से सिर्फ 2 मिनट 25 सेकेंड की बात, श्रुति मोदी से 13 मिनट 28 सेकेंड की बात, सैमुअल मिरांडा से 4 मिनट 49 सेकेंड की बात और सिद्धार्थ पिठानी से 1 मिनट 40 सेकेंड की बात। 

इसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिया और सुशांत के बीच सबसे कम बातचीत हुई है। उनका और सुशांत का 8 जून को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वो उनका घर छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद 14 जून को सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती ईडी के दफ्तर पहुंची हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया और छह अन्य लोगों के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज की थी। कई अन्य बातों के साथ सुशांत के परिवार ने रिया पर उनके बैंक खातों से बड़ी रकम हड़पने का भी आरोप लगाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन