1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, खटखटा सकती हैं अदालत का दरवाजा

रिया चक्रवर्ती पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, खटखटा सकती हैं अदालत का दरवाजा

 Written By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Jul 29, 2020 09:52 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 10:35 am IST

सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती पर पटना में दर्ज हुई एफआईआर के बाद उन पर गिरफ्तारी कर पूछताछ करने की तलवार लटक रही है।

rhea chakraborty sushant singh rajput suicide case - India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार Image Source : INSTAGRAM: @RHEA_CHAKRABORTY

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती पर पटना में दर्ज हुई एफआईआर के बाद उन पर गिरफ्तारी कर पूछताछ करने की तलवार लटक रही है। 

इससे बचने के लिए रिया चक्रवर्ती आज अदालत का दरवाजा खटखटा सकती हैं। रिया अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अपील कर सकती हैं। उनकी तरफ से मुंबई के मशहूर वकील सतीश मानशिन्दे केस लड़ेंगे। 

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला: केस दर्ज होते ही रिया चक्रवर्ती के घर पहुंचीं वकील

बता दें कि बीती रात उनकी करीबी वकील और दोस्त अनंदिनी फर्नांडिस उनके जुहू स्थित घर पहुंची थीं। जहां इस बात को लेकर चर्चा हुई। 

बिहार पुलिस की टीम कल ही मुंबई पहुंची है। इस मामले से जुड़े कई अहम दस्तावेज़, जिसमें रिया और सुशांत के नौकरों का बयान शामिल है, वो लिया है। बिहार पुलिस जल्द रिया से पूछताछ करना चाहती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन