1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती, परिवार आधी रात को बिल्डिंग से निकल गए : रिपोर्ट

रिया चक्रवर्ती, परिवार आधी रात को बिल्डिंग से निकल गए : रिपोर्ट

 Published : Aug 02, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 08:55 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई जांच के लिए आई हुई है। मगर इस बीच रिया चक्रवर्ती गायब हैं।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती कथित रूप से आधी रात को अपने परिवार संग बिल्डिंग छोड़ कर निकल गई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी में छह लोगों के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने के तुरंत बाद रिया लापता हो गई। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी पर लटके पाए गए थे और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि अभिनेता ने आत्महत्या की है।

'हिुंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम' के मुताबिक, अब रिपब्लिक टीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिया के बिल्डंग के सुपरवाइजर ने कहा है कि अभिनेत्री अपने माता-पिता और भाई के साथ तीन दिन पहले आधी रात को ही निकल गईं।

सुपरवाइजर के हवाले से कहा गया, "वे एक नीली कार से एक साथ चले गए और उनके साथ बड़े सूटकेस थे। सुपरवाइजर ने कहा कि सुशांत पिछले कुछ समय से रिया के घर नहीं गए थे।

सुशांत के पिता केके सिंह ने कुछ दिनों पहले पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस मुंबई जांच के लिए मुंबई आई हुई है। बिहार पुलिस अंकिता लोखंडे, महेश शेट्टी, रुमी जाफरी सहित कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन