1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नॉर्मल हो रही है रिया चक्रवर्ती की लाइफ, अभिनेत्री ने शेयर की मुस्कुराती हुई सेल्फी

नॉर्मल हो रही है रिया चक्रवर्ती की लाइफ, अभिनेत्री ने शेयर की मुस्कुराती हुई सेल्फी

 Published : Jun 29, 2021 05:41 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 05:51 pm IST

तस्वीर में रिया फूलों की कढ़ाई के साथ काले रंग का टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हूप ईयररिंग्स से पूरा किया हैं और अपने बालों को खुला रखा हैं।

Rhea Chakraborty- India TV Hindi
नॉर्मल हो रही है रिया चक्रवर्ती की लाइफ, अभिनेत्री ने शेयर की मुस्कुराती हुई सेल्फी Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTY

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, जो पिछले साल अपने प्रेमी, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद सुर्खियों में थीं, उन्होंने मंगलवार सुबह आशा का संदेश फैलाते हुए एक सेल्फी साझा की। तस्वीर में अभिनेत्री फूलों की कढ़ाई के साथ काले रंग का टॉप पहने हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने लुक को हूप ईयररिंग्स से पूरा किया हैं और अपने बालों को खुला रखा हैं।

रिया ने कैप्शन में लिखा, 'उठो और चमको'। इस तस्वीर को रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

Rhea Chakraborty
Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTYअभिनेत्री ने शेयर की मुस्कुराती हुई सेल्फी

सुशांत के परिवार द्वारा उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और दिवंगत अभिनेता से धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाने के बाद रिया ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। सुशांत की मौत के मामले में नशीली दवाओं से संबंधित जांच में उनके भाई शोइक के साथ उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चार्जशीट में भी नामित किया गया था।

रिया को पिछले साल गिरफ्तार किया गया और सितंबर में उन्होंने एक महीना मुंबई की भायखला जेल में बिताया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'चेहरे' का हिस्सा हैं। सुशांत के निधन के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित 'चेहरे' में अन्नू कपूर, रघुबीर यादव, क्रिस्टल डिसूजा और रघुबीर यादव भी हैं। इस साल की शुरूआत में रिलीज होने वाली फिल्म को लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन