1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स मामले में लिया है सारा अली खान और रकुल का नाम, NCB के सूत्रों ने की पुष्टि

रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स मामले में लिया है सारा अली खान और रकुल का नाम, NCB के सूत्रों ने की पुष्टि

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Sep 14, 2020 11:14 am IST,  Updated : Sep 14, 2020 11:49 am IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन मामले की जांच अब नारकोटिक्स डिपार्टमेंट तक पहुंच चुकी है, इस मामले में सारा अली खान का नाम सामने आने पर हंगामा मच चुका है।

sushant singh rajput, sara ali khan, rhea chakraborty- India TV Hindi
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM

मुंबई:  सुशांत सिंह राजपूत निधन केस की जांच अब नारकोटिक्स डिपार्टमेंट तक पहुंच चुकी है। ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती गिरफ्तार हो चुके हैं। रिया ने एनसीबी से पूछताछ में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी लिया है। इनके अलावा डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम भी सामने आया है। कई जगह खबरें चल रही हैं कि रिया ने सारा, सिमोन और रकुल का नाम नहीं लिया है, लेकिन ये खबर गलत है। एनसीबी ने इस बात की पुष्टि की है  बॉलीवुड से जिन 25 लोगों का नाम रिया ने लिया है उसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा का नाम है।

सुशांत का सपना पूरा करने के लिए अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी ने लगाया पौधा

एनसीबी की जांच में सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान के ड्रग पैडलर अलग-अलग थे, कई बार जब रिया को जरूरत होती थी तब रिया उन्हें अपने ड्रग पैडलर से ड्रग्स दिलवाती थीं। कुछ ड्रग पैडलर ऐसे भी थे जो दोनों एक्ट्रेसेस को ड्रग्स दिलवाया करते थे। कहा जा रहा है कि सारा के ड्रग्स पैडलर ज्यादा हाई फाई थे।

वहीं सारा और सुशांत के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इन वीडियो में सारा और सुशांत स्मोकिंग करते दिख रहे हैं, हालांकि ये साफ नहीं है कि ये नॉर्मल स्मोकिंग है या फिर ड्रग्स ले रहे हैं दोनों। एनसीबी इन वीडियोज की जांच भी कर रहा है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन