1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो वायरल, कहा झूठ बोलना बड़ी बात नहीं है

रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो वायरल, कहा झूठ बोलना बड़ी बात नहीं है

 Published : Jul 31, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 03:43 pm IST

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया कहती नजर आ रही हैं कि झूठ बोलना बड़ी बात नहीं है।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और कई आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता के एफआईआर दर्ज कराने के बाद स्टाफ, दोस्तों और एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया गया है। सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं रि झूठ बोलना कोई बड़ी बात नहीं है।

वीडियो में रिया चक्रवर्ती डॉन बनकर बात करती नजर आ रही  हैं। वह कहती हैं मैं बहुत बड़ी डॉन हूं मुझे पता है इन  छोटे गुंडों को कैसे बहलाना है। मेरे बॉयफ्रेंड को भी लगता है वह गैंगस्टर है लेकिन उसे ये नहीं पता असली डॉन मैं हूं। मैं एक अलग क्लास से हूं। मैं किसी काम को खुद नहीं करती हूं बल्कि दूसरों से करवाती हूं। जैसे कि मैं कह सकती हूं कि प्रोड्यूसर से हफ्ता लेकर आ। वह सोचते हैं वह डॉन हैं मगर असल में वो मेरे लिए काम कर रहे होते हैं। आखिरी में रिया कहती हैं, रिकॉर्ड मत करना।

आपको बता दें रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराई है। उन्होंने केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया ने याचिका में बताया है कि सुशांत के पिता ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया है। उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

रिया ने बताया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ 8 जून तक लिव-इन-रिलेशनशिप में थीं। वह बीते कुछ समय से डिप्रेशन में थे और एंटी डिप्रेसेंट ले रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन