1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा ने शेयर किया आने वाली फिल्म का लुक

ऋचा चड्ढा ने शेयर किया आने वाली फिल्म का लुक

 Written By: IANS
 Published : Feb 04, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 08:10 pm IST

ऋचा चड्ढा फिलहाल अपनी अगली नई फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं और इस परियोजना से उन्होंने अपना पहला लुक साझा किया है।

Richa chadha- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा फिलहाल अपनी अगली नई फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं और इस परियोजना से उन्होंने अपना पहला लुक साझा किया है। आंखों में गाढ़ा काजल और माथे पर लाल बिंदी लगाए ऋचा इस तस्वीर में सिल्क कॉटन की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने रस्टिक जूलरी पहन रखी है। ऋचा अपने इस लुक में काफी आकर्षक और रहस्यमयी लग रही हैं।

ऋचा के इस नए लुक पर टिप्पणी करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, "असाधारण।"

एक सूत्र के मुताबिक, ऋचा इस फिल्म के लिए शूटिंग मई में शुरू करेंगी।

सूत्र ने कहा, "यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें अपनी फिटनेस के साथ वह बिल्कुल सटीक बैठती हैं। यह एक मिट्टी से जुड़ी कहानी है, जिसके चलते किरदार के लुक में भी इसका झलकना जरूरी था। अभिनेत्री अपने सुझावों के साथ आई थीं और सबने मिलकर इस लुक को फाइनल किया।"

उन्होंने आगे कहा, "कई और भी चीजें हैं, जिन पर काम जारी है। ऋचा इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थीं, क्योंकि ऐसा उन्होंने पहले नहीं किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन