1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में आलिया ने एक संवेदनशील इंसान की दी थी मिसाल, क्या ट्रोल्स अब आएंगे बाज?

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में आलिया ने एक संवेदनशील इंसान की दी थी मिसाल, क्या ट्रोल्स अब आएंगे बाज?

 Published : May 02, 2020 12:09 pm IST,  Updated : May 02, 2020 04:32 pm IST

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान आलिया भट्ट के मोबाइल इस्तेमाल को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे लोगो को ये बात समझनी चाहिए कि हर बात पर खिंचाई जायज नहीं है।

rishi kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को निधन हो गया है। अंतिम संस्कार में मौजूद आलिया भट्ट के मोबाइल इस्तेमाल को लोकर हाल ही में लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। दरअसल आलिया मोबाइल पर फेसटाइम के जरिए  ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को पिता के अंतिम दर्शन में मदद कर रही थी। लेकिन ट्रोलर ने उन्हें ही निशाने पर ले लिया। देखा जाए तो आलिया के मोबाइल पर ही रिद्धिमा ने अपने पिता के अंतिम संस्कार को देखा और पिता को भी आखिरी बार वो देख पाई। इसके बाद आलिया को ट्रोल कर रहे लोग ही जनता के निशाने पर आ गए।

देखा जाए तो आलिया भट्ट ने उस नाजुक मौके पर एक संवेदनशील इंसान की तरह व्यवहार किया। उन्होंने रिद्धिमा की मदद की ताकि वो पिता के अंतिम दर्शन कर सकें। ये आलिया की समझदारी और संवेदनशीलता का परिचय है जिसका आदर सभी को करना चाहिए। 

ट्रोल्स को भी समझना होगा कि ऐसे नाजुक मौकों पर बात का बतंगड़ बनाने से बचना चाहिए क्योंकि हर बात की कोई न कोई वजह होती है। आलिया ने जिस तरह उस वक्त समझदारी का परिचय दिया, वो वाकई काबिलेतारीफ था। आलिया बिलकुल एक परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार कर रही थी और ऐसे मौके पर कोई भी सदस्य ऐसा ही करता।

alia bhatt
Image Source : INSTAGRAMआलिया भट्ट

आपको बता दें कि रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई बाय रोड पहुंच पाई हैं। उन्होंने लॉकडाउन में दिल्ली से परमिशन ली थी जिसके बाद लगभग 1400 किमी की दूरी तय करके वह मुंबई पहुंची, लेकिन तब तक उनके पिता का अंतिम संस्कार हो चुका था।

रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर अमूल के ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि की फोटो शेयर की है।

riddhima kapoor
Image Source : INSTAGRAMरिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

पिता के निधन की खबर सुनने के बाद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने पिता संग फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'पापा, आई लव यू और हमेशा प्यार करेंगे। मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति मिले। मैं आपको रोजाना याद करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए आपके पास होती। हम फिर मिलेंगे पापा, आई लव यू।'

इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- प्लीज पापा वापिस आ जाओ ना।

riddhima kapoor
Image Source : INSTAGRAMरिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

आपको बता दें लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर और सैफ अली खान सहित 20 लोग शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन