1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड मूवी 'द इन्टर्न' के रीमेक में साथ आएंगे नजर

ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड मूवी 'द इन्टर्न' के रीमेक में साथ आएंगे नजर

 Published : Jan 27, 2020 06:18 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 06:18 pm IST

ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण एकसाथ नजर आने वाले हैं। दोनों हॉलीवुड की फिल्म 'द इन्टर्न' के इंडियन अडॉप्शन में साथ दिखेंगे।

ऋषि कपूर- दीपिका...- India TV Hindi
ऋषि कपूर- दीपिका पादुकोण

मुंबई: दीपिका पादुकोण के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'छपाक' हाल ही में रिलीज हुई थी। इसमें दीपिका ने लीड रोल भी निभाया था। इसके बाद दीपिका ने 83 के प्रोडक्शन का भी जिम्मा लिया, जिसमें वो एक्टिंग भी करती दिखेंगी। अब दीपिका पादुकोण एक और फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं जिसमें वो अभिनय भी करेंगी। यह फिल्म हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द इंटर्न' का इंडियन अडॉप्शन होगी। दीपिका के साथ इस फिल्म में ऋषि कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर अकाउंट  पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। दीपिका ने लिखा है- अपनी नई फिल्म के लिए उत्साहित हूं। द इन्टर्न का इंडियन अडॉप्शन। 2021 रिलीज।

बता दें, द इन्टर्न साल 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म  में रॉबर्ट डी नीरो और ऐनी हैथवे लीड रोल में थे। यह फिल्म एक 70 साल के विधुर की है जो अपने रिटायरमेंट के बाद खाली बैठने में इंट्रेस्टेड नहीं होता है और इसलिए एक ऑनलाइनल फैशन स्टोर में इंटर्नशिप करता है जहां एक फीमेल बॉस होती है जो हर वक्त संशय में रहती है। यानी कि हिंदी रीमेक में दीपिका पादुकोण बॉस और ऋषि कपूर उनके अंडर काम करने वाले इंटर्न के रोल में दिखेंगे।

बता दें, ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण इससे पहले फिल्म 'लव आज कल' में साथ काम कर चुके हैं। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यहां देखिए हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन