1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा पहुंचने वाली हैं मुंबई, फोटो शेयर कर कहा- वापस आ जाओ ना पापा

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा पहुंचने वाली हैं मुंबई, फोटो शेयर कर कहा- वापस आ जाओ ना पापा

 Published : Apr 30, 2020 05:05 pm IST,  Updated : May 01, 2020 01:33 pm IST

ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

रिद्धिमा कपूर ने शेयर...- India TV Hindi
रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता की फोटो Image Source : INSTRAGRAM/RIDDHIMAKAPOOR

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे मरीन ड्राइव स्थित चंदनवाड़ी शवदाह गृह ले जाया गया। जहां परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं और मुंबई जाने के लिए उन्हें पुलिस से एक स्पेशल पास लेना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद वो अपने पिता को आखिरी बार नहीं देख पाईं। लेकिन वह जल्द पहुंचने वाली है। इसके बारे में जानकारी खुद रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर दी।

पिता के निधन की खबर सुनने के बाद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने पिता संग फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'पापा, आई लव यू और हमेशा प्यार करेंगे। मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति मिले। मैं आपको रोजाना याद करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए आपके पास होती। हम फिर मिलेंगे पापा, आई लव यू।'

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टेट्स में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- driving home ma. enroute mumbai। 

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीर
Image Source : INSTA/ RIDDHIMA KAPOORऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीर

इसके अलावा रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर किया। एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पापा बहुद याद आ रही है वापस आ जाओ ना।

रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीर
Image Source : INSTRAGRAMरिद्धिमा ने शेयर की तस्वीर

 

इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी पिता ऋषि की कई फोटोज शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर बताया क्यों कभी ऋषि कपूर से मिलने नहीं गए अस्पताल

बता दें कि ट्रेन, हवाई यात्रा जैसे सभी सार्वजनिक परिवहन बंद होने से रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई तक 1400 किलोमीटर से अधिक का सफर सड़क के रास्ते तय कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वो देर रात तक ही मुंबई पहुंच पाएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन