1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर को किया याद, मां नीतू संग शेयर की अनदेखी तस्वीर

रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर को किया याद, मां नीतू संग शेयर की अनदेखी तस्वीर

 Published : May 15, 2020 08:35 pm IST,  Updated : May 15, 2020 08:35 pm IST

ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे, लेकिन अंत में वो कैंसर से हार गए।

रिद्धिमा कपूर ने पिता...- India TV Hindi
रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि कपूर को किया याद Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर उन्हें याद करते हुए अपने पिता की फोटो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा अपने पिता को अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं। वो दिल्ली स्थित अपनी ससुराल में थीं। पिता के निधन की खबर मिलने के बाद वो स्पेशल पास के जरिए सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची थीं।

रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर की पुरानी फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'प्यार।'

rishi kapoor neetu kapoor
Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIALरिद्धिमा ने पिता ऋषि और मां नीतू की अनदेखी फोटो शेयर की

इसके अलावा रिद्धिमा ने अपनी मां की भी पुरानी फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'बेहद खूबसूरत..।'

rishi kapoor
Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIALरिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू की फोटो शेयर की

साथ ही पूरे परिवार की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें पिता ऋषि, मां नीतू, भाई रणबीर और बेटी समारा नज़र आ रही हैं। उन्होंने लिखा, 'हम परिवार हैं।'

rishi kapoor
Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIALरिद्धिमा कपूर ने शेयर की परिवार संग फोटो

गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे, लेकिन अंत में वो कैंसर से हार गए। परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन