1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि, लिखा- अलविदा कहना मुश्किल

ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि, लिखा- अलविदा कहना मुश्किल

 Published : May 04, 2020 07:06 pm IST,  Updated : May 04, 2020 07:06 pm IST

ऋषि कपूरे के दामाद ने तस्वीर शेयर करे लिखा है- गुड बाय कहना मुश्किल हो रहा है।

ऋषि कपूर, भरत साहनी- India TV Hindi
ऋषि कपूर, भरत साहनी

मुंबई: ऋषि कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। 30 अप्रैल को कैंसर की वजह से ऋषि कपूर का निध हो गया था। ऋषि के घर पर प्रार्थना सभा भी रखी गई और उनकी अस्थियों का विसर्जन भी कर दिया। अस्थि विसर्जन प्रक्रिया में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ भरत साहनी भी मौजूद थे। इनके अलावा आलिया भट्ट और डायरेक्टर अयान मुखर्जी मौजूद रहे।

पूजा के बाद भरत साहनी ने ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दी है और एक तस्वीर शेयर करके उन्हें शुक्रिया भी कहा है। भरत ने लिखा है- मैं खुद को लकी मानता हूं कि मेरे अंदर आपके लिए कुछ है जिसकी वजह से आपको अलविदा कह पाना मुश्किल है। यादों के लिए शुक्रिया।

भरत साहनी का पोस्ट
भरत साहनी का पोस्ट

बता दें, शुक्रवार को भरत साहनी ने एक और तस्वीर ससुर ऋषि कपूर संग शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था कि मैं आपका दिया प्यार नहीं भूलूंगा, आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मुझे शब्द नहीं मिल रहा है। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं और आपको मिस करूंगा। RIP पापा।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन