1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने एक्टर प्राण के साथ शेयर की एक और थ्रो बैक फोटो, लिखा-लेजेंड के साथ बातें

ऋषि कपूर ने एक्टर प्राण के साथ शेयर की एक और थ्रो बैक फोटो, लिखा-लेजेंड के साथ बातें

 Published : Jan 24, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 05:00 pm IST

ऋषि कपूर ने लेजेंड एक्टर प्राण के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों एक-दूसरे से बाते करते हुए नजर आ रहे हैं।

rishi kapoor shares another throwback picture- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने शेयर की थ्रो बैक तस्वीर

ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने बचपन की फोटो शेयर की है। जिसमें वह लेजेंड एक्टर प्राण से बात करते नजर आ रहे हैं।

ऋषि कपूर की शेयर की हुई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह दिवंगत एक्टर प्राण से बात कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मैन टू मैन टॉक विद लेजेंड-प्राण साहब। मैंने उनके साथ 30-32 फिल्मों में काम किया है। एक सीखने की अवस्था।

आपको बता दें ऋषि कपूर ने कुछ दिन पहले भी दिवंगत एक्टर प्राण की फोटो शेयर करते हुए फैन्स से पूछा था कि यह कौन है। फोटो में प्राण ने महिला के कपड़े पहने हुए थे। जिसके बाद उन्हे पहचानना काफी मुश्किल था। एक यूजर ने फोटो में कौन है यह पहचान लिया था और उसकी बैकग्राउंड स्टोरी भी बताई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर बॉलीवुड में फिल्म द बॉडी से वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन