1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म एक्टर रितेश देशमुख ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तारीफ की

फिल्म एक्टर रितेश देशमुख ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तारीफ की

 Published : Aug 20, 2018 09:47 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 09:47 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने उन्हें एक सच्चा दूरद्रष्टा बताया।

रितेश देशमुख-राजीव...- India TV Hindi
रितेश देशमुख-राजीव गांधी

मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने उन्हें एक सच्चा दूरद्रष्टा बताया।

फिल्म 'एक विलन' के अभिनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र रितेश ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा-"भारतरत्न श्री राजीव गांधीजी को आज उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह जननेता और सच्चे दूरद्रष्टा थे। आपके कार्यो से हमें सदा प्रेरणा मिलेगी, सर। सद्भावना दिवस। राजीव को नमन।"

पोस्ट के साथ रितेश ने राजीव गांधी के साथ अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर भी साझा की है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन