1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती ने अपने वायरल वीडियो 'अपुन ताई है' पर दी सफाई

रिया चक्रवर्ती ने अपने वायरल वीडियो 'अपुन ताई है' पर दी सफाई

 Written By: IANS
 Published : Jul 31, 2020 10:01 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 10:43 pm IST

रिया चक्रवर्ती का एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने इस वीडियो पर सफाई दी है।

rhea chakraborty- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने एक वायरल वीडियो की वजह से शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। वीडियो में रिया मजाकिया अंदाज में बॉयफ्रेंड को नियंत्रण में रखने और उसे मैनीप्युलेट करने जैसी बातें कर रही हैं।

रिया कहती हैं, "अपुन ताई है।" इसके साथ ही वह यह भी कहती हैं कि वह गुंडों को कंट्रोल करती हैं और उनसे काम करवाती हैं।

वीडियो के सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिया की आलोचना करने लगे हैं और अब इस पर रिया ने सफाई देते हुए कहा है कि वह उस वक्त स्टैंड-अप कॉमेडी का नाटक कर रही थीं।

जूमटीवीएंटरटेनमेंट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक रिया ने बताया है, "मैंने ब्लैक ड्रेस वाली उस वीडियो को देखा है। मैं स्टैंड-अप कॉमेडी का नाटक कर रही थी। ताई एक किरदार है जिसे मैं निभा रही थी।"

वीडियो को कब फिल्माया गया है और वह किस संदर्भ में बात कर रही हैं, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन