1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ, राधिका ने मुझे डेब्यू एक्टर जैसा महसूस नहीं कराया : रोहन मेहरा

सैफ, राधिका ने मुझे डेब्यू एक्टर जैसा महसूस नहीं कराया : रोहन मेहरा

 Published : Oct 26, 2018 11:18 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 11:20 pm IST

रोहन मेहरा दिग्गज अभिनेता रह चुके विनोद मेहरा के बेटे हैं।

रोहन मेहरा  - India TV Hindi
रोहन मेहरा  

मुंबई: बॉलीवुड ​फिल्म 'बाजार' से डेब्यू करने वाले एक्टर रोहन मेहरा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनके साथ काम कर रहे एक्टर सैफ अली खान और राधिका आप्टे ने उन्हें महसूस नहीं होने दिया कि ये उनकी पहली फिल्म है।रोहन मेहरा दिग्गज अभिनेता रह चुके विनोद मेहरा के बेटे हैं। 

साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रहे अभिनेता रोहन मेहरा का कहना है कि उनके सह-कलाकार सैफ अली खान और राधिका आप्टे ने फिल्म के सेट पर उन्हें कभी नवागंतुक जैसे महसूस नहीं कराया। फिल्म 'बाजार' की गुरुवार को हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। 

इस पर रोहन ने कहा, "उनके साथ काम का अनुभव शानदार रहा। वे दोनों अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने मुझे बिल्कुल महसूस नहीं होने दिया कि मैं नवांगतुक हूं। उन्होंने एक मेरे साथ एक पेशेवर सहयोगी की तरह व्यवहार किया।"

फिल्म के बारे में बात करते हुए रोहन ने कहा, "मैं चाहता हूं कि सभी सिनेमाघर जाकर 'बाजार' देखें। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और लोग खुद को फिल्म के पात्रों से जोड़ सकेंगे। मुझे यकीन है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे।"

'बाजार' शुक्रवार को रिलीज हुई।

Also Read:

Baazaar Movie Review: पैसा, पॉवर और स्टॉक मार्केट की कहानी में है संस्पेंस और थ्रिलर, बाज़ार चालू छे!

Birthday Special: अजय देवगन के साथ पढ़ती थीं रवीना टंडन, शादी से पहले दो बेटियों को लिया था गोद

शाहिद कपूर की 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक का नाम होगा 'कबीर सिंह', पोस्टर हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन