1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने इस किरदार के लिए रोहित कर रहे हैं कड़ी मेहनत

अपने इस किरदार के लिए रोहित कर रहे हैं कड़ी मेहनत

 Published : Nov 29, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 04:18 pm IST

फिल्मी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। इसके लिए जिम में कड़ी मेहनत के साथ ये हस्तियां अपने खान-पान का भी खूब ध्यान रखती हैं। वहीं छोटे पर्दे के सितारे भी इस मामले में काफी आगे हैं। इन्हीं में से एक टेलीविजन अभिनेता रोहित बक्शी भी...

rohit bakshi- India TV Hindi
rohit bakshi

मुंबई: इन दिनों फिल्मी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। इसके लिए जिम में कड़ी मेहनत के साथ ये हस्तियां अपने खान-पान का भी खूब ध्यान रखती हैं। वहीं छोटे पर्दे के सितारे भी इस मामले में काफी आगे हैं। इन्हीं में से एक टेलीविजन अभिनेता रोहित बक्शी भी हैं। उन्हें हम सभी धारावाहिक 'शक्तिपीठ के भैरव' में भगवान भैरव की भूमिका निभाते हुए देख चुके हैं। रोहित अब अपने इस किरदार के लिए 'डाइट प्लान' का पालन कर रहे हैं। रोहित का कहना है कि, "यह भूमिका चुनौतीपूर्ण है लेकिन कलाकार को इन्हीं चुनौतियों पर खरा उतरना होता है।“

उन्होंने आगे कहा, “जहां तक शरीर को फिट रखने का सवाल है, मैं एक फिटनेस फ्रीक हूं। व्यायाम मुझे ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस कराता है।" रोहित ने कहा, "मेरा दिन के लिए डाइट प्लान सेट है और मैं साधारणत: इसका पालन करता हूं। इससे जिंदगी आसान बनती है। मैं जिम भी जाता हूं और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर व्यायाम करता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं सभी को नियमित तौर पर थोड़ा व्यायाम करने की सलाह दूंगा, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अद्भुत है। सुखी जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी है।" बता दें कि 'शक्तिपीठ के भैरव' का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन