येरेवान: अपनी बेटियों रिनी और अलिशा के साथ यहां छुट्टियां मना रही अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के हाथों में हाथ डाले नजर आईं। सुष्मिता ने रविवार को अपने रोमांटिक पलों की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा, "मेरे साथ चलो, सच का जश्न मनाते हुए , जो होगा, वो होगा, रोहन शॉल! ढेर सारा प्यार।"
Related Stories
रोहमन ने सुष्मिता को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, तस्वीर के साथ रोहमन ने लिखा है- मुझे उसके डिंपल से प्यार है।
बीते सप्ताह की शुरुआत में ही पूर्व ब्यूटी क्वीन ने एक 'फैमिली सेल्फी' शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटियों के साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहमन भी शामिल थे और सभी ने एक दूसरे के साथ तालमेल करते हुए पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे।
सुष्मिता को 1994 में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था और इसके बाद उन्होंने 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स 1994 प्रतियोगिताभी जीती थी।
Also Read:
चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई, इन सितारों ने भी किए ट्वीट
Avengers Endgame ने Avatar को छोड़ा पीछे, बनी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म