1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर की बेटी रूही ने पिता को कहा 'बुड्ढा', कोरोना वायरस के चलते घर से बाहर नहीं निकलने की दी सलाह

करण जौहर की बेटी रूही ने पिता को कहा 'बुड्ढा', कोरोना वायरस के चलते घर से बाहर नहीं निकलने की दी सलाह

 Published : Apr 23, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 05:36 pm IST

करण जौहर सोशल मीडिया पर 'लॉकडाउन विद जौहर' नाम से सीरीज चला रहे हैं, जिसमें वो अपने जुड़वा बच्चों की फनी वीडियो शेयर करते हैं।

करण जौहर ने शेयर किया...- India TV Hindi
करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर 'लॉकडाउन विद जौहर' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं, जिसमें वो अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश के फनी वीडियो शेयर करते हैं। इस बार करण ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी बेटी उन्हें बुड्ढा कह रही हैं और बेटा यश लंदन जाने की तैयारी कर रहे हैं।

करण जौहर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'वो लंदन पर जा रहा है और वो मुझे बुड्ढा बुला रही है। ऐसी है मेरी लाइफ'। करण अपना बचाव करते हुए रूही से कहते हैं कि वो लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं जा सकते, इसलिए बालों को कलर नहीं करा पा रहे हैं। इस पर रूही कहती हैं कि हां, आप कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर नहीं जा सकते।

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यश और रूही का जन्म 2017 में सेरोगेसी से हुआ था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर 'तख्त' फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन