1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ-अमृता की पुरानी तस्वीर हो रही है ट्रोल, किसी ने कहा ‘पहरेदार पिया की’ तो किसी ने नथ का उड़ाया मजाक

सैफ-अमृता की पुरानी तस्वीर हो रही है ट्रोल, किसी ने कहा ‘पहरेदार पिया की’ तो किसी ने नथ का उड़ाया मजाक

 Published : Aug 23, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 03:44 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया में खूब ट्रोल की जा रही है।

saif ali khan amrita singh pehredaar piya ki- India TV Hindi
saif ali khan amrita singh pehredaar piya ki

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे अक्सर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। इन दिनों सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। सैफ और अमृता की शादी के समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस अमृता के नथ का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ फैंस ने तो यहां तक लिख दिया कि सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ सैफ और अमृता से ही इंस्पायर होकर बनाया गया है।

बता दें, सीरियल पहरेदार पिया की अपने कंटेंट को लेकर विवादों में है, इस सीरियल में 9 साल के बच्चे से 18 साल की लड़की की शादी दिखाई गई है।

अमृता की नोज रिंग को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया है। कोई इसे कड़ा तो कोई पटौदी खानदान का की-चेन बता रहा है।

यहां देखिए, लोग कैसे सैफ और अमृता को ट्रोल कर रहे हैं...

आपको बता दें, सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन