1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान का 'जवानी जानेमन' से नया पोस्टर आया सामने

सैफ अली खान का 'जवानी जानेमन' से नया पोस्टर आया सामने

 Published : Dec 24, 2019 01:02 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 01:02 pm IST

फिल्म 'जवानी जानेमन' से सैफ अली खान का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। यह फिल्म 31 जनवरी को रिलीज होगी।

jawani janeman new poster- India TV Hindi
'जवानी जानेमन' का नया पोस्टर हुआ रिलीज।

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म जवानी जानेमन का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करके रिलीज डेट अनाउंस की थी। पहले पोस्टर में सैफ अली खान का चेहरा नहीं दिख रहा था मगर दूसरे पोस्टर में वह मुस्कुराहते नजर आ रहे हैं।

जवानी जानेमन को जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। जैकी ने फिल्म का दूसरा पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर देखकर लग रहा है सैफ फिल्म में प्लेबॉय का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म की बात करें तो इसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। सैफ जवानी जानेमन में 40 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। जो अपनी जिंदगी अपने तरीकों से जीता है। मगर उसे बाद में पता चलता है कि उसकी एक बेटी भी है।

आपको बता दें फिल्म में सैफ के साथ तब्बू, और पूजा बेदी की बेटी आलिया नजर आने वाली हैं। आलिया इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन