1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान और रानी मुखर्जी 'बंटी और बबली 2' के लिए 11 साल बाद आएंगे साथ में नजर

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी 'बंटी और बबली 2' के लिए 11 साल बाद आएंगे साथ में नजर

 Published : Dec 19, 2019 10:14 am IST,  Updated : Dec 19, 2019 10:14 am IST

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी 11 साल बाद एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगे।

rani mukerji and saif ali khan- India TV Hindi
रानी मुखर्जी और सैफ अली खान साथ में आएंगे नजर।

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म के सीक्वल में सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इन दोनों के साथ 11 साल बाद सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ के साथ 11 साल बाद काम करने को लेकर रानी बेहद खुश हैं। आखिरी बार रानी मुखर्जी और सैफ अली खान 2008 में आई फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में नजर आए थे। सैफ और रानी दोनों ही फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं।

रानी मुखर्जी ने चैट में बताया पहले अभिषेक बच्चन को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन चीजे ठीक नहीं हो पाईं। लेकिन सैफ के साथ दोबारे काम करने को लेकर वह काफी खुश हैं। मैं बंटी और बबली 2 के साथ कुछ नया करने के लिए तैयार हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। वहीं रानी आखिरी बार मर्दानी 2 में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन