1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लव आजकल के ट्रेलर पर सैफ का नैगेटिव रिएक्शन, सारा भी हैरान हो जाएगी

लव आजकल के ट्रेलर पर सैफ का नैगेटिव रिएक्शन, सारा भी हैरान हो जाएगी

 Published : Jan 18, 2020 07:50 am IST,  Updated : Jan 18, 2020 10:44 am IST

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सैफ अली खान को बेटी की फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा है उन्होंने बताया है।

saif ali khan reaction to love aaj kal trailer- India TV Hindi
सैफ अली खान को ऐसा लगा लव आज कल का ट्रेलर

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह 2009 में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आज कल का सीक्वल है। सैफ अली खान को बेटी सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर खास पसंद नहीं आया है। सैफ ने ट्रेलर देखने बाद बताया उन्हें यह कैसा लगा।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया उन्हें सारा की फिल्म लव आज कल की जगह 2009 में दीपिका और उनकी फिल्म का ट्रेलर ज्यादा पसंद आया था। और क्या कह सकते हैं लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं सारा को अच्छा काम करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वह मेरी बेटी है।

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक साथ दो पैरलर कहानियां चलती नजर आएंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो साफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सैफ के साथ तब्बू और आलिया एफ अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। सैफ इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन