अभिनेता सैफ अली खान अपने दो साल के बेटे तैमूर पर लगातार लोगों की नजर से बेहद परेशान हैं। उनके अनुसार पेपराजी को बच्चे का पीछा नहीं करना चाहिए। हाल ही में एयरपोर्ट पर तैमूर की तस्वीर लिए जाने पर सैफ ने पेपराजी से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, "बस करो, बच्चा अंधा हो जाएगा।" उसके कुछ दिन बाद ही पुलिस ने सैफ-करीना के घर के बाहर से पेपराजी की भीड़ को तितर-बितर किया था।
Related Stories
इसका मतलब यह था कि पेपराजी के खिलाफ सैफ ने पुलिस में शिकायत की थी। हालांकि सैफ ने इससे साफ इंकार कर दिया था। उनके अनुसार पेपराजी की हर वक्त उपस्थिति से उनके जीवन में दखल पड़ता है।
वहीं सैफ ने फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया, "कृपया उसका पीछा करना बंद करें, वह कोई स्टार नहीं सिर्फ एक बच्चा है।"
Also Read:
कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र
सलमान खान-आलिया भट्ट की 'इंशाअल्लाह' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की बॉक्स-ऑफिस पर होगी भिड़ंत