1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए सैयामी खेर करना चाहती हैं खेल पर बनी बायोपिक में काम

तो इसलिए सैयामी खेर करना चाहती हैं खेल पर बनी बायोपिक में काम

 Published : Dec 08, 2017 07:09 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 07:09 pm IST

सैयामी खेर ने पिछले दिनों रिलीज हुई राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जिया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सैयामी की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सैयामी के अभिनय को काफी सराहा गया।

Saiyami- India TV Hindi
Saiyami

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर ने पिछले दिनों रिलीज हुई राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जिया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सैयामी की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सैयामी के अभिनय को काफी सराहा गया। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है। लेकिन इसके बाद उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया। हालांकि अब खबर आई है कि सैयामी खेर खेल से संबधित किसी बायोपिक में काम करना चाहती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वह इस तरह की फिल्म के साथ पूरा न्याय करने में सक्षम होंगी।

सैयामी ने कहा, "मुझे उस तरह की भूमिकाएं उत्साहित करती हैं, जिनमें कुछ ठोस करने का मुझे मौका होता है। मैं विशेष तौर पर खेल पर किसी बायोपिक में काम करना पसंद करूंगी, क्योंकि मैं खुद एक खिलाड़ी हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय कर पाऊंगी।" उन्हें 'रोमांटिंक कामेडी या एक्शन फिल्में' भी पसंद हैं, क्योंकि इस तरह की फिल्मों में उन्हें आनंद आता है।

 उन्होंने अभिनेत्री-गायिका अनुषा दांडेकर और अभिनेत्री पूजा गौर के साथ एडिडास अल्ट्राबॉस्ट लेसलेस कलेक्शन लॉन्च किया। सैयामी का कहना है कि उनके लिए फिट रहने की परिभाषा किसी भी खेल या शारीरिक गतिविधि से जुड़ी हुई है, जो हर दिन उन्हें खुशी देती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन