1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर की मां की पसंदीदा एक्‍ट्रेस है साक्षी, दंगल में मिला आमिर की पत्‍नी का रोल

आमिर की मां की पसंदीदा एक्‍ट्रेस है साक्षी, दंगल में मिला आमिर की पत्‍नी का रोल

 Published : Jul 05, 2016 07:15 pm IST,  Updated : Jul 05, 2016 07:28 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी दंगल फिल्म की सह-कलाकार साक्षी तंवर की तारीफ करते हुए कहा है कि इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, साक्षी की परीक्षा से प्रभावित थे जिसकी वजह से वह इस परियोजना का हिस्सा बनीं।

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी दंगल फिल्म की सह-कलाकार साक्षी तंवर की तारीफ करते हुए कहा है कि इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, साक्षी की परीक्षा से प्रभावित थे जिसकी वजह से वह इस परियोजना का हिस्सा बनीं।

आमिर की मां की पसंदीदा एक्‍ट्रेस है साक्षी

आमिर ने मीडिया को बताया, मेरी मां टीवी सीरियल्स देखती हैं और वह साक्षी को काफी पसंद करती हैं। मैंने नितेश को दंगल फिल्म में साक्षी को आजमाने को कहा। उन्होंने साक्षी की परीक्षा ली और वह उनसे प्रभावित हुए। साक्षी एक जबरदस्त अभिनेत्री हैं। वह महज एक टेक में उम्दा शॉट देती हैं। 

दंगल में आमिर की पत्‍नी का निभा रही हैं रोल
गौरतलब है कि साक्षी इस फिल्म में आमिर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। आमिर ने कहा, वह (साक्षी) कुशल हैं और किरदार की भूमिका निभाते समय उसे आत्मसात करती हैं। बहुत ही कम कलाकारों में मुझे यह खूबी दिखती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन