1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दंगल’ के बाद अब खास अंदाज में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं साक्षी तंवर

‘दंगल’ के बाद अब खास अंदाज में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं साक्षी तंवर

 Published : Jul 13, 2017 08:19 am IST,  Updated : Jul 13, 2017 08:19 am IST

साक्षी तंवर को धारावाहिकों और फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए देख चुके हैं। लेकिन अब साक्षी एक और अलग अंदाज में दिखाई देने वाली हैं। दरअसल उन्हें एक होस्ट के तौर पर देखा जाएगा।

sakshi- India TV Hindi
sakshi

मुंबई: छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा साक्षी तंवर को धारावाहिकों और फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए देख चुके हैं। लेकिन अब साक्षी एक और अलग अंदाज में दिखाई देने वाली हैं। दरअसल उन्हें एक होस्ट के तौर पर देखा जाएगा। आगामी फूड शो 'त्योहार की थाली' से साक्षी मेजबान के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शो के जरिए वह भारतीय व्यंजनों व संस्कृति को लेकर बेहद कम जानकारी वाले तथ्यों को सामने लाने के लिए उत्सुक हैं। पिछले साल फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में आगाज करने वाली साक्षी यहां इस शो की शूटिंग कर रही हैं। इसका प्रसारण जल्द ही एपिक चैनल पर होगा।

इस शो में देश क विभिन्नता का जश्न मनाते हुए भारतीय त्योहारों, संस्कृति और पंरपरा से जुड़े भोजन संबंधी दिलचस्प कहानियां बताई जाएंगी। यह 26 एपिसोड का होगा। साक्षी ने अपने बयान में कहा, "एक अभिनेत्री के रूप में यह मुझे विभिन्न माध्यमों और विधाओं को सामने लाने के लिए उत्साहित करता है। शो की अनूठी अवधारणा से मैं बहुत खुश थी।"

इस शो में त्योहार के अवसर पर बनाए जाने वाले पकवानों के पीछे की कहानी के बारे में दिखाया जाएगा। चैनल पर खान-पान संबंधी लोकप्रिय शो 'राजा, रसोई और कहानियां' पहले से ही प्रसारित हो रहा है। (अंकिता लोखंडे नहीं होंगी संजय दत्त की फिल्म का हिस्सा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन